PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 भारत सरकार की सबसे लोकप्रिय किसान कल्याण योजना है। इस योजना के तहत देश के छोटे और सीमांत किसानों को ₹6000 सालाना (₹2000 की 3 किस्तों में) सीधे उनके बैंक खाते में भेजी जाती है।
अगर आप किसान हैं और जानना चाहते हैं कि PM Kisan की किस्त कब आएगी, स्टेटस कैसे चेक करें, लिस्ट में नाम है या नहीं और नया रजिस्ट्रेशन कैसे करना है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है।

PM Kisan Yojana क्या है?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक केंद्रीय योजना है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल ₹6000 की राशि दी जाती है, जो तीन किस्तों में सीधे उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। इस योजना से किसानों को खेती से जुड़ी जरूरतें पूरी करने और आर्थिक स्थिरता पाने में मदद मिलती है। सरकार का मानना है कि इस योजना से किसानों की आय में वृद्धि होगी और उन्हें कर्ज़ पर निर्भर रहने की आवश्यकता कम होगी।
- शुरू – फरवरी 2019 में
- लाभार्थी: छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता देना (2 हेक्टेयर तक जमीन वाले)
- वार्षिक सहायता: ₹6000 प्रति वर्ष (3 किस्तों में हर किस्त में ₹2,000 प्रदान की जाती है)
- सहायता सीधे किसानों के Aadhaar-seeded बैंक खातों में DBT (Direct Benefit Transfer) के माध्यम से भेजी जाती है।
ताज़ा अपडेट (Latest News)
- PM-Kisan की 20वीं किस्त (20th installment) 2 अगस्त 2025 को वाराणसी, उत्तर प्रदेश से जारी की गई।
- इस किस्त में लगभग 9.7 करोड़ किसानों को ₹20,500 करोड़ सीधे उनके बैंक खाते में भेजे गए।
- Beneficiary Status और लिस्ट अब केवल PM Kisan official website pmkisan.gov.in या m-Kisan मोबाइल ऐप पर देख सकते हैं।
- अभी भी सभी लाभार्थियों को e-KYC पूरी करना ज़रूरी है। बिना e-KYC के किसानों को इस किस्त नहीं मिलेगी।
ये भी पढ़ें : टॉप 10 सबसे फायदेमंद सरकारी योजनाएँ | Top 10 Government Yojana 2025
Eligibility (कौन लाभ ले सकता है?)
यदि आप निम्नलिखित में से हों, तो आप 20वीं किस्त के पात्र हैं:
- छोटे और सीमांत किसान (landholding limit ≤ 2 हेक्टेयर)
- भारत के नागरिक हैं और cultivable land के मालिक हैं।
- किसान का नाम सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज होना चाहिए।
- Aadhaar card हो और बैंक खाते से लिंक हो।
- e-KYC पूरी होना चाहिए।
इनके अलावा ये लोग पात्र नहीं होंगे:
- सरकारी नौकरी वाले लोग।
- आयकरदाता (Income Tax Payer)
- बड़े किसान / जमीन मालिक
- यदि land records या बैंक या Aadhaar जानकारी में गड़बड़ी हो।
e-KYC कैसे पूरा करें?
PM-Kisan e-KYC पूरी करने के ये रास्ते हैं:
- OTP-based e-KYC: PM-Kisan पोर्टल पर जाएँ, आधार नंबर डालें, OTP से वेरिफिकेशन करें।
- Biometric e-KYC: CSC केंद्रों पर जाकर।
- Face Authentication (mobile app द्वारा) भी चुन सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2025 Online Apply (रजिस्ट्रेशन कैसे करें?)
- Official Website खोलें: pmkisan.gov.in
- “New Farmer Registration” पर क्लिक करें।
- आधार नंबर और Captcha डालें।
- फार्म भरें → जमीन का विवरण, बैंक डिटेल्स, आधार लिंक करें।
- Submit करने के बाद Verification होगा और फिर लिस्ट में नाम जुड़ जाएगा।
ये भी पढ़ें : How to Add Bank Account in PhonePe: A Step-by-Step Guide
Installment Status Check (PM Kisan Status कैसे देखें?)
- Official website pmkisan.gov.in पर जाएं।
- “Farmers Corner” में जाएँ → “Know Your Status” या “Beneficiary Status” पर क्लिक करें।
- आधार नंबर / Mobile Number / Bank Account डालें।
- “Get Data” क्लिक करें → आपको दिखेगा किस्त आ चुकी है या Pending है।
Beneficiary List (PM Kisan List कैसे देखें?)
- Official Website खोलें।
- “Beneficiary List” पर क्लिक करें।
- State → District → Block → Village चुनें।
- Village List खुलेगी → उसमें नाम चेक करें।
- यदि आपके नाम में कोई त्रुटि हो, तो जिलाधिकारी या ग्राम स्तर पर जानकारी अपडेट कराएँ।
निष्कर्ष (Conclusion)
PM Kisan Samman Nidhi Yojana के 20वें Installment ने करीब 9.7 करोड़ किसानों को ₹2,000 की आर्थिक मदद दी है। यदि आपने अभी तक e-KYC पूरा नहीं किया है, बैंक और Aadhaar विवरण Update नहीं है या Beneficiary List में नाम नहीं है, तो अभी कार्रवाई करें।
Regular updates के लिए हमारी वेबसाइट todayschemes.com को Bookmark करें और Latest Yojana News सबसे पहले पाएं।









